• Last Update 06:51 am

Australia vs India: बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शक भी आएंगे नजर, एमसीजी देगी 25000 लोगों को अनुमति
Sports

Australia vs India: बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शक भी आएंगे नजर, एमसीजी देगी 25000 लोगों को अनुमति

मेलबर्न। कोरोनाकाल में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होने वाले आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शक भी नजर आएंगे। एमसीजी ने इस टेस्ट के लिए स्टेडियम की क्षमता का एक चौथा हिस्सा दर्शकों के लिए रखा है। यानी करीब 25000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ये मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा।

विक्टोरिया की सरकार, मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और क्रिकेट आस्ट्रेलिया सदस्यों को और फैन्स को सुरक्षित रूप से टेस्ट में भाग लेने के लिए सक्षम करने के लिए एक कोविड सेफ प्लान विकसित करेगी। एमसीसी के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने कहा, अपने नए कोविड सेफ प्रोटोकॉल के तहत हम विक्टोरियन सरकार और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर एमसीजी में इस साल के बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी करेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट में प्रतिष्ठित ट्रॉफी में से एक है और आस्ट्रेलिया का प्रतिभाशाली भारतीय टीम के खिलाफ प्रतियोगिता देखना दिलचस्प होगा।

बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 17 दिसंबर से एडिलेड में मेजबान आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डे नाइट टेस्ट मैच से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत करेगा। इस मैच के बाद दोनों टीमें 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में दूसरा टेस्ट, सात जनवरी 2021 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसजीसी) में तीसरा टेस्ट और 15 जनवरी 2021 से गॉबा में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टीमें अब तक एक भी डे नाइट टेस्ट मैच नहीं हारी है। भारत ने अब तक का अपना एकमात्र डे नाइट टेस्ट मैच 2019 में ईडन गॉर्डन में बांग्लादेश के खिलाफ जीता था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments