• Last Update 06:15 am

अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर की घर में फंदे से लटकी मिली लाश, खुदकुशी की आशंका
National
Sports

अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर की घर में फंदे से लटकी मिली लाश, खुदकुशी की आशंका

कोच्चि। भारत के अंडर 19 टीम और रणजी ट्रॉफी के पूर्व खिलाड़ी एम सुरेश कुमार की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक उनकी लाश शुक्रवार शाम 7 बजे उनके बेडरूम में लटकी मिली। पुलिस को उनकी मौत की जानकारी उनके बेटे ने दी। पुलिस ने कहा हालांकि उनकी मौत पहली नजर में आत्महत्या लगती है, लेकिन वह सभी एंगल से जांच कर रही है। साल 2005 में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। वो भारत की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा थे। 
अलपुझा के रहने वाले सुरेश कुमार रेलवे में काम करते थे। पुलिस ने बताया उनके बेटे ने शाम 7 बजकर 15 मिनट पर हमें जानकारी दी कि घर में उनके पिता की लाश लटक रही है। शुरुआती जांच से तो यहीं लग रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन हमलोग सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। 72 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके लेफ्ट आर्म स्पिनर सुरेश कुमार ने 196 विकेट लिए थे, जबकि उन्होंने 1657 रन बनाए थे। 
केरल के लिए उन्होंने 52 मैच खेले, जबकि रेलवे के लिए भी उन्होंने 17 मैचों में शिरकत की। इसके अलावा दिलीप ट्रॉफी में भी वह सेंट्रल और साउथ ज़ोन के लिए खेल चुके थे। सन 1990 में उन्हें अंडर 19 टेस्ट टीम में भी जगह मिली थी। सरेश कुमार साल 1990-91 में अंडर 19 टीम का हिस्सा थे। बता दें कि उन दिनों राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे। सुरेश ने अंडर 19 टीम का मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन दिनों न्यूजीलैंड की टीम में स्टीफन फ्लेमिंग और डियोन नैश जैसे बड़े स्टार खिलाड़ी थे। सुरेश कुमार की मौत से केरल के खेल जगत मातम पसरा है।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments