• Last Update 06:12 am

भाजपा की घोषणा : देगी छात्राओं को स्कूटी, जनरल कास्ट के बच्चों को पीएचडी तक मुफ़्त शिक्षा, बनेगी फ़ूड प्रोसेसिंग और कारीगर यूनिवर्सिटी
Politics

भाजपा की घोषणा : देगी छात्राओं को स्कूटी, जनरल कास्ट के बच्चों को पीएचडी तक मुफ़्त शिक्षा, बनेगी फ़ूड प्रोसेसिंग और कारीगर यूनिवर्सिटी

न्यूज़ मंच, भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना दृष्टि पत्र जारी किया। दृष्टि पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 12वीं के बाद कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने, सामान्य वर्ग के गरीबबच्चों को कक्षा 1 से पीएचडी तक की मुफ्त शिक्षा देने, फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के विस्तार के लिए तकनीकी सहायता, शिक्षा एवं अनुसन्धान को बढ़ावा देने के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी एवं परंपरागत व्यवसायों से जुड़े लोगों की कुशलता बढ़ाने के लिए एक कारीगर यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा भाजपा ने अपने इस दृष्टि पत्र के माध्यम से की है। खास बात यह है कि भाजपा ने महिलाओं को ध्यान में रखकर नारी शक्ति संकल्प पत्र के नाम से एक अलग ही घोषणा पत्र निकाला है। 

घोषणाओं के माध्यम से भाजपा कांग्रेस से आग निकलती नजर आ रही है। कांग्रेस ने जहां छात्राओं को स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी, तो भाजपा ने एक कदम आगे जाते हुए स्कूटी देने की घोषणा कर दी है। वहीं किसानों के लिए भी कई बड़ी योजनाएं भाजपा के दृष्टि पत्र में दिखाई दे रही हैं। भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। 

यह भाजपा के दृष्टि पत्र में की गई प्रमुख घोषणाएं
- कारीगरों के लिए बनेगी यूनिवर्सिटी।
- किसानों के लिए बनाया जाएगा किसान समृद्धि कारीडोर बनेगा
-बेरोजगारी खत्म करने शुरू होगी "हर हाथ एक काज"योजना।
-सामान्य वर्ग के गरीब बच्चो को भी पीएचडी तक मिलेगी शिक्षा।
-बनाई जाएगी फूड प्रोसेसिग यूनिवर्सिटी।
-निवेशको को प्रोत्सहित करने विकसित किए जाएंगे 12 नए औधौगिक क्लस्टर।
- बनाए जाएंगे नर्मदा एक्सप्रेस-वे और चम्बल एक्सप्रे- वे 
-क्षिप्रा नदी के तट पर बने धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए क्षिप्रा धरोहर बोर्ड का गठन।
-छोटे किसान, जिन्हें भावांतर भुगतान योजना और कृषक समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पाता, उनके लिए लघु किसान स्वावलंबन योजना।
-प्रदेश के कृषि उपज और अन्य औद्योगिक उत्पादन के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए समुद्र किनारे जमीन लेकर उस पर मध्य प्रदेश समृद्धि पोर्ट का निर्माण किया जाएगा

नारी शक्ति संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएं

-12 वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी बीजेपी।
- महिलाओं को लेकर नारी शक्ति संकल्प पत्र किया जारी
-स्व सहायता समूह को दिया जाएगा 20 लाख तक का दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण।
-स्कूलों में लगेगी नैपकिन वेंडिंग मशीन।
-महिलाओं को जल्दी न्याय दिलाने के लिए फीमेल एक्सेस टो जस्टिस योजना।
-मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना में विवाह करने वाली दंपतियों रियायती दरों पर मिलेगा पक्का मकान।
-सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली ग्रामीण छात्राओं को कालेज तक आने जाने पीपीपी मॉडल से चलाई जाएंगी निशुल्क महिला कंप्यूटर बस। 
-शहरी क्षेत्र में 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को निशुल्क बस सेवा।
- आईबीएफ तकनीक द्वारा गर्भधारण करने वाली गरीब निःसंतान महिलओं को गर्भाधान के दौरान होने वाले चिकित्सीय खर्च में 100% सहायता मिलेगी।
- राशन दुकानों में महिलाओं के लिए अलग काउंटर और लाइन की व्यवस्था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments