
बड़वानी. मो. रफीक खान.न्यूजमंच. मध्यप्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में ऐसा पहला मामला सामने आया है, जब किसी नेता ने शिक्षा के मुद्दे को आधार बनाकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया।
कांग्रेस से जुड़े बड़वानी नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजन मंडलोई ने 166 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। बीई, एमबीए और एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई ने खुले शब्दों में कहा कि वह शिक्षित उम्मीदवार के नारे के साथ चुनावी जंग में उतर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बड़वानी विधानसभा में भाजपा की ओर से प्रेम सिंह पटेल एवं कांग्रेस की तरफ से रमेश पटेल चुनावी मैदान में हैं। भाजपा कांग्रेस दोनों ही राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बेहद मामूली है। मंडलोई ने आरोप लगाया कि बड़वानी विधानसभा के कई गांव ऐसे हैं,जहां एक भी बच्चा पड़ा लिखा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में शिक्षा उनके लिए प्रमुख मुद्दा है। बड़वानी विधायक शिक्षित हो, क्षेत्र मे विकास हो, इसी मूलमंत्र के साथ हम चुनाव लड़ रहे हैं।
मंडलोई ने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ही तय करेंगे कि किसकी सरकार बनेगी, उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता क्षेत्रीय मुद्दों पर आधारित होगी।
बड़वानी - बीजेपी, कांग्रेस और राजेंद्र मंडलोई की एजुकेशन क्वालिफिकेशन इस प्रकार हैं :
रमेश पटेल 48 वर्ष - कांग्रेस
उच्चतम शैक्षणिक अर्हता- दूसरी कक्षा
प्रेमसिंह पटेल 57 वर्ष - भाजपा
उच्चतम शैक्षणिक अर्हता- चौथी कक्षा
राजन मंडलोई 45 वर्ष निर्दलीय
1998- BE
2002- LLB
2006- MA political science
2015- MBA
Leave Comments