• Last Update 07:34 am

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की व्हॉट्सएप बैंकिंग सेवा, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
Business

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की व्हॉट्सएप बैंकिंग सेवा, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने मैसेजिंग मंच व्हॉट्सएप पर बैंकिंग सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। बैंक ऑफ बड़ौदा व्हॉट्सएप के जरिये खाते में बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट, चेक की स्थिति जानकारी, चेकबुक आग्रह, डेबिट कॉर्ड को ब्लॉक करने और उत्पाद एवं सेवाओं के बारे सूचना जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। 

बैंक के कार्यकारी निदेशक ए के खुराना ने बयान में कहा, 'सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच हमारा मानना है कि व्हॉट्सएप बैंकिंग के जरिये ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी और वे अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।' मैसेजिंग मंच के जरिये बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे सातों दिन उपलब्ध होंगी। इसके लिए अतिरिक्त ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे लोग जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं, वे भी मंच के जरिये बैंक के उत्पादों, सेवाओं, पेशकश, एटीएम और शाखा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments