• Last Update 04:33 am

BHOPAL NEWS: 350 किमी बाइक चलाकर भोपाल पहुंचाया मृत पक्षियों का सैम्पल, जानिए कौन है यह शख्स
National
State

BHOPAL NEWS: 350 किमी बाइक चलाकर भोपाल पहुंचाया मृत पक्षियों का सैम्पल, जानिए कौन है यह शख्स

भोपाल। बर्ड फ्लू का आतंक तेज़ी से पांव पसार रहा है। मध्य प्रदेश के 18 जिलों में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिस किसी जिले में मृत पक्षी मिल रहे हैं, उनका सैम्पल भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजा जा रहा है। इन दौरान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के सोरका गांव में भी ड़ो दर्जन पक्षी मृत पाए गएं। इन सब के सैम्पल भोपाल पहुंचाने की जिम्मेदारी पृथ्वीपुर के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी आरपी तिवारी को दी गई।

इस बाबत उन्होंने मृत पक्षियों के सैम्पल भोपाल पहुंचाने के लिए उन्होंने बस का टिकट बुक किया था लेकिन किन्ही वजहों से बस नही पकड़ पाए।उसके बाद उन्होंने भोपाल के लिए ट्रेन से ई-टिकट बुक कराने की कोशिश की लेकिन नही हुई। इस बाबत जब कोई साधन नही मिला तो अपनी जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने अपनी बाइक उठाई और दो दर्जन मृत पक्षियों का सैम्पल  लेकर 350 किमी दूरी का सफर तय करते भोपाल पहुंचे।

इन जिलों में मिले बर्ड फ्लू  के वायरस
बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों से 328 सैम्पल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, अशोकनगर, दतिया और बड़वानी से आए पक्षियों के सैम्पल में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments