
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का केंद्रीय नेतृत्व जुटा हुए है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर बड़ा ऐलान किया है। प्रशांत किशोर ने कहा, मीडिया का एक वर्ग बीजेपी के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। इससे साफ है कि बीजेपी दहाई के आंकड़े के लिए संघर्ष कर रही है। अगर बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा।
For all the hype AMPLIFIED by a section of supportive media, in reality BJP will struggle to CROSS DOUBLE DIGITS in #WestBengal
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) December 21, 2020
PS: Please save this tweet and if BJP does any better I must quit this space!
वहीं प्रशांत के ट्वीट पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जो सुनामी चल रही हैं, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।' बता दें कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर प्रशांत किशोर के साथ करार किया है। प्रशांत, ममता के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सक्रिय रूप से मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं टीएमसी के कई पुराने नेताओं को पीके के तौर तरीके रास नहीं आ रहे हैं। कुछ बागी नेताओं ने तो स्पष्ट रूप से प्रशांत और अभिषेक की दखलअंदाजी को ही वजह करार दिया है।
Leave Comments