• Last Update 06:13 am

सेंसेक्स में 392 और निफ्टी में 103 अंकों की बढ़त, आईटी और फार्मा के शेयर लीड पर
National

सेंसेक्स में 392 और निफ्टी में 103 अंकों की बढ़त, आईटी और फार्मा के शेयर लीड पर

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शानदार खरीदारी है। बीएसई सेंसेक्स में 392.28 अंक ऊपर 40,653.41 पर और निफ्टी 103.75 अंक ऊपर 11,917.25 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त को आईटी और फार्मा शेयर लीड कर रहे हैं। जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के शुरूआती रुझान मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई।

हालांकि, सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 262.52 अंकों यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 40,523.65 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 73.20 अंकों यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 11,886.70 पर बना हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 89.42 अंकों की कमजोरी के साथ 40,171.71 पर खुला और 40,571.92 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 40,107.96 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 30.15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,783.35 पर खुला और 11,898.10 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,777.70 रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे के जो रुझान मिल रहे हैं उनमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से आगे चल रहे हैं।v

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments