
मुंबई।भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथो दिन यानी गुरुवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में तेजी का रुख है। सेंसेक्स 537.20 अंक ऊपर 41,153.34 पर और 150.40 अंक ऊपर 12,058.90 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और आईटी शेयर बाजार की तेजी को लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 456 और निफ्टी आईटी इंडेक्स में 343 अंकों की बढ़त है।
निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, एसबीआई, एचडीएफसी और पावर ग्रिड कॉर्प में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि यूपीएल, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। एनर्जी को छोड़कर बैंक, धातु और फार्मा के नेतृत्व में अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.3-0.4 प्रतिशत तक चढ़े।
वहीं, कल अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.34 फीसदी की बढ़त के साथ 367.63 अंक ऊपर 27,847.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 4.41 फीसदी बढ़त के साथ 497.11 अंक ऊपर 11,777.00 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 74.28 पॉइंट ऊपर 3, 443.44 पर बंद हुआ था।
Leave Comments