• Last Update 07:38 am

चुनाव प्रचार के दौरान पत्नी साधना ही नहीं, शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय को भी करना पड़ा इस गांव में विरोध का सामना
Politics

चुनाव प्रचार के दौरान पत्नी साधना ही नहीं, शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय को भी करना पड़ा इस गांव में विरोध का सामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की विधानसभा बुधनी में चुनाव रोचक होता जा रहा है| यहा से कांग्रेस ने कद्दावर नेता अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है | अरुण यादव के उम्मीदवार बनते ही मददाताओ ने शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय को विकास के नाम पर घेरना शरू कर दिया जिनके वीडियो वायरल हो रहे है |

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह का ग्राम रेहटि और नसरुल्लागंज में महिलाओं ने विरोध किया था।  गुरुवार को उनके बेटे कार्तिकेय को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कार्तिकेय से कहा कि कब से सुनते आ रहे हैं समस्याओं का समाधान हो जाएगा। लेकिन इतने सालों बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। 

यह भी देखें - 

वीडियो - जब साधना सिंह शिवराज के लिए वोट मांगने पहुंची, तो महिलाओं ने समस्याओं को लेकर खरी खोटी सुनाई 

जानकारी के अनुसार कार्तिकेय ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क करने पहुंचे थे। यहां ग्रामीण ने उनके सामने सड़क और पानी की समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया। कार्तिकेय के साथ चल रहे पार्टी समर्थकों ने इस दौरान ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की। विवाद की इस स्थिति को जब स्थानीय मीडिया कवर कर रहे थे तो कार्तिकेय के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। 

राजस्व ग्राम पलासी खुर्द, ग्राम पंचायत निमोटा, बुधनी विधानसभा, तहसील नसरुल्लागंज, जिला सीहोर :आज फिर बुधनी विधानसभा के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर भाजपा के विकास के दावे की पोल खोल दी| बुधनी के ग्राम पलासी कूर्द के मतददाताओ ने मूलभूत सुविधाओं के आभाव के चलते मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर दी|

बिजली पानी स्कूल सड़क की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए बैनर लगाया| (देखें वीडियो)

ग्रामीणों का कहना है कि 70 साल से हम रोड पानी को तरस रहे है | विकास नहीं तो वोट नहीं| ऐसा ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी यहां वोट मांगने नहीं आए| हम किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे| (देखें वीडियो)

You can share this post!


Leave Comments