• Last Update 06:10 am

छत्तीसगढ़ में हुआ विभागों का बंटवारा, बघेल ने रखे वित्त-ऊर्जा और खनन, सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य, साहू को लोक निर्माण और गृह विभाग सौंपा गया
Politics

छत्तीसगढ़ में हुआ विभागों का बंटवारा, बघेल ने रखे वित्त-ऊर्जा और खनन, सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य, साहू को लोक निर्माण और गृह विभाग सौंपा गया

रायपुर, 28 दिसंबर, न्यूज़ मंच, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में गुरुवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अपने पास रखा है। जबकि, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी टीएस सिंहदेव को पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा योजना आर्थिक और सांख्यिकी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग सौंपा गया है। 


मंत्रिमंडल में सीएम बघेल समेत 12 मंत्री

17 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने शपथ ली थी। इसके बाद 25 दिसंबर को 9 विधायकों को शपथ दिलाई गई थी। इनमें से 6 नए चेहरों को मौका दिया गया था। कवासी लखमा, शिव डहरिया, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार और अनिला भेड़िया को पहली बार मंत्री बनाया गया। इनके अलावा मो. अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम और रविंद्र चौबे ने भी शपथ ली थी।  राज्य मंत्रिमंडल में कुल 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

इस प्रकार किया गया विभागों का बटवार

भूपेश बघेल - सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनन, जन संपर्क, इलेक्ट्रॉनिक, सूचना प्रोद्योगिकी और अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित ना हों
टीएस सिहंदेव - पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीससूत्रीय, वाणिज्यक कर(जीएसटी)
ताम्रध्वज साहू - लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृति
रविंद्र चौबे - संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन और आयाकट
मोहम्मद अकबर - परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग
उमेश पटेल - उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और जनशक्ति नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा कल्याण विभाग
जयसिंह अग्रवाल - राजस्व और आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन और स्टाम्प
अनिला भेड़िया - महिला और बाल विकास, समाज कल्याण
शिव डहरिया - नगरीय प्रशासन और विकास और श्रम
गुरु रुद्र कुमार - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग
प्रेमसाय सिंह टेकाम - स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता
कवासी लखमा - वाणिज्यिक कर (आबकारी), उद्योग

You can share this post!


Leave Comments