• Last Update 06:11 am

जेईई एडवांस में चिराग-कनिष्का ने लड़कों और लड़कियों के वर्ग में हासिल की पहली रैंक, 402 वें स्थान पर आईं उज्जैन की श्रेया 
National
State

जेईई एडवांस में चिराग-कनिष्का ने लड़कों और लड़कियों के वर्ग में हासिल की पहली रैंक, 402 वें स्थान पर आईं उज्जैन की श्रेया 

भोपाल। जेईई एडवांस 2020 परीक्षा के सात दिन बाद इसका रिजल्ट जारी |जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन की बेटी श्रेया मोघे ने एक बार फिर अपने वर्ग में टॉप किया है। फीमेल कैटेगरी में आईआईटी कानपुर जोन में 402 रैंक लेकर इन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया है। करीब 9 महीने पहले हुई जेईई मेन्स में भी  99.98 अंक हासिल कर श्रेया मोघे ने टॉप किया था। 

माता-पिता और गुरुजनों ने दी बधाई
उज्जैन के विद्यापति नगर में रहने वाली श्रेया की सफलता पर उज्जैन में माता-पिता और गुरुजनों ने बधाई दी और केक काटकर मुंह मीठा कराया। श्रेया ने बताया कि लॉकडाउन में भी उन्होंने पढ़ाई पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया और अपने शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को हमेशा स्वीकार किया। पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया से पहले से ही दूरी बना ली थी, जिसके कारण वे जेईई मेन्स में भी बेहतर प्रदर्शन कर पार्इं। श्रेया के पिता समीर मोघे ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। लॉकडाउन में भी वह लगातार पढ़ाई करती रही।

27 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा 
कोरोना की वजह से दो बार स्थगित हुई जेईई एडवांस्ड की परीक्षा इस बार 27 सितंबर को करीब 222 शहरों के 1000 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड की योग्यता हासिल करने वाले कुल 2.5 लाख परीक्षार्थियों में से 1.60 लाख उम्मीदवारों ने ही इसके लिए आवेदन किया था।

आईआईटी बांबे और रुढ़की जोन से हैं चिराग और कनिष्का  
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट में चिराग ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। जो कि आईआईटी बॉम्बे जोन से हैं। वहीं, लड़कियों में कनिष्का मित्तल ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की है। चिराग के 396 में से 352 नंबर आए हैं। कनिष्का आईआईटी रुड़की जोन से हैं, जो कि 396 में से 315 नंबर लाई हैं।

आईआईटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही देश भर के 23 आईआईटीज में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जेईई एडवांस के रिजल्ट के बाद आईआईटीज कटआॅफ जारी करेंगे। 6 अक्टूबर से उम्मीदवार अपने कटआॅफ स्कोर के अनुसार आईआईटीज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

चिराग ने एमआईटी में लिया दाखिला
जेईई एडवांस्ड 2020 में ऑल इंडिया टॉप करने वाले पुणे निवासी 18 वर्षीय चिराग फलोर ने आईआईटी के किसी भी इंस्टीट्यूट में एडमिशन न लेने का फैसला लेकर लोगों को हैरान कर दिया है। चिराग फलोर ने कहा कि मैंने पहले ही मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफॅ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में एडमिशन ले चुका हूं और यहीं से स्नातक डिग्री पूरी करने की योजना है। 17 वर्षीय टॉपर कनिष्का ने कहा कि वह पिछले दो साल से राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी कर रही थीं। उनके बड़े भाई भी बीटेक कर रहे हैं, जिन्हें देखकर ही ऑउन्होंने आईआईटी में जाने का सपना देखा और कोटा में पढ़ाई शुरु की। इस दौरान उन्होंने रोजाना 8 से 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई की।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments