• Last Update 08:44 am

स्थापना दिवस पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी कांग्रेस
Politics

स्थापना दिवस पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस 28 दिसंबर को अपने 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी तथा केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसके साथ ही, पार्टी का सोशल मीडिया विभाग ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान चलाएगा जिसके तहत कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को पत्र लिखकर इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि वेणुगोपाल ने पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन में कोरोना वायरस से संबंधित दिशनिर्देशों और सामाजिक दूरी का पालन करने की बात भी कही है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर, पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम करेगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments