• Last Update 06:09 am

देश में 85 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटे में सामने आए 45 ज्यादा से नए केस
National

देश में 85 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटे में सामने आए 45 ज्यादा से नए केस

नई दिल्ली। भारत कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना से संक्रमितों होने वालों का आंकड़ा 85 लाख के पार जा चुका है। देश में अब तक कुल 85 लाख 53 हजार 657 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 79 लाख 17 हजार 373 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 5 लाख 9 हजार 673 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने से देश के 1 लाख 26 हजार 611 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में देश में 45 हजार 903 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 490 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 48 हजार 405 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 8 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 85 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments