
वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस के 5 करोड़ 48 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि 13 लाख 25 हजार 750 से ज्यादा लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में बताया कि मंगलवार सुबह तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5 करोड़ 48 लाख 26 हजार 773 रही, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 लाख 25 हजार 752 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, 1 करोड़ 11 लाख 97 हजार 791 मामलों और 2 लाख 47 हजार 142 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, 88 लाख 45 हजार 127 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना के 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (5,863,093), फ्रांस (2,041,293), रूस (1,932,711), स्पेन (1,496,864), ब्रिटेन (1,394,299), अर्जेटीना (1,318,384), इटली (1,205,881), कोलंबिया (1,205,217) और मेक्सिको (1,006,522) हैं। 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (98,542), ब्रिटेन (52,240), इटली (45,733), फ्रांस (45,122), ईरान (41,979), स्पेन (41,253), अर्जेंटीना (35,727), पेरू (35,231) कोलंबिया (34,223), रूस (33,184) और दक्षिण अफ्रीका (20,314) हैं।
Leave Comments