• Last Update 06:09 am

देश में कोरोना केस में दर्ज की गई गिरावट, 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम केस
National

देश में कोरोना केस में दर्ज की गई गिरावट, 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 30 हजार से भी कम केस सामने आए हैं। अबतक कुल 88 लाख 74 291 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 82 लाख 90 हजार 371 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से 1 लाख 30 हजार 519 मरीजों की जान भी चली गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 29 हजार 164 नए कोरोना संक्रमण केस सामने आए हैं। वहीं, 447 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। जबकि 40 हजार 791 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 53 हजार 401 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 12,077 की गिरावट आई है। 

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 16 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12 करोड़ 65 लाख 42 हजार 907 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख 44 हजार 382 सैंपल कल टेस्ट किए गए। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments