
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। देश में संक्रमितों की संख्या 86 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। अबतक कुल 86 लाख 36 हजार 12 मरीज इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 80 लाख 13 हजार 784 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब देश के अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 94 हजार 657 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 1 लाख 27 हजार 571 लोगों की मौत हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 44 हजार 281 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। 512 मरीजों की मौत भी हुई है। जबकि 50 हजार 326 मरीज इलाज के बाद अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 3.83% पर आ गया है। यानी कि जितने टेस्ट कराए जा रहे हैं, उनमें से 3.83 फीसदी मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 11,53,294 टेस्ट कराए गए हैं, वहीं देश में अब तक कुल 12,07,69,151 कोराना टेस्ट कराए जा चुके हैं
Leave Comments