
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण जारी है। नए मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। पिछले सप्ताह औसत रोजाना 45 हजार 295 नए मामले आए और 49 हजार 944 लोग ठीक हुए। जबकि आज 41 हजार 100 नए केस सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 88 लाख के पार पहुंच चुका है। इस वायरस से अब तक 88 लाख 14 हजार 579 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1 लाख 29 हजार 635 हो गई है। जबकि 4 लाख 79 हजार 216 लोगों का इलाज अभी देश की अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो की बात करें तो बीते 24 घंटे में 41 हजार 100 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 447 लोगों की जान गई है। 42 हजार 156 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीमारी को अबतक कुल 82 लाख 5 हजार 728 मरीजों ने मात दी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 14 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12 करोड़ 48 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।
Leave Comments