
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीमारी की चपेट में 86 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं। अबतक 86 लाख 83 हजार 917 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 80 लाख 66 हजार 502 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ भी हो गए हैं। 1 लाख 28 हजार 121 मरीजों ने इस बीमारी के आगे दम तोड़ दिया। इस त्यौहारी सीजन में सभी राज्य सरकारों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बाजार की स्थिति देखते हुए संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा नजर आ रहा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 47 हजार 905 नए केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 550 मरीजों की मौत हो गई है। 52 हजार 718 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 4 लाख 89 294 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। भारत में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 106 दिनों के बाद पहली बार 5 लाख से नीचे आ गई है, जो अब कुल मामलों का केवल 5.73 प्रतिशत रह गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 हजार से कम है। मंत्रालय ने कहा, "सिर्फ 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20 हजार से अधिक इलाजरत मामले हैं। दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में 50 हजार से अधिक इलाजरत मामले हैं।
Leave Comments