• Last Update 06:52 am

Facebook: मुश्किलों में घिरी दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक, अमेरिकी सरकार ने ठोका मुकदमा, लगाया मोनोपॉली का आरोप
International

Facebook: मुश्किलों में घिरी दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक, अमेरिकी सरकार ने ठोका मुकदमा, लगाया मोनोपॉली का आरोप

वॉशिंगटन। दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक इंक पर यूएस फेडरल ट्रेड कमीशन और 48 राज्यों ने मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे के बाद फेसबुक पर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को बेचने के लिए मजबू किया जा सकता है। दरअसल, फेसबुक पर प्रतिस्पर्धात्मक आचरण, बाजार शक्ति का एकाधिकार और छोटे प्रतियोगियों को कुचलने का आरोप लगाया गया है। फेडरल ट्रेड कमिशन (FTC) और 48 स्टेट अटॉर्नी जनरलों ने बुधवार को कंपनी पर मुकदमा चलाने के तुरंत बाद फेसबुक के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों में बुरी तरह गिर गए।

यह विवाद मार्क जकरबर्ग के फेसबुक शुरू करने के 16 साल बाद आया है। फेसबुक 2.7 करोड़ यूजर्स के साथ दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क है और इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 800 बिलियन डॉलर की है। वहीं जकरबर्ग दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पिछले साल अकेले फेसबुक ने 70 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का राजस्व और 18.5 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का मुनाफा कमाया। फेसबुक ने 2012 में प्रतिद्वंद्वी इंस्टाग्राम का अधिग्रहण किया और 2014 में मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का अधिग्रहण कर एकाधिकार बना लिया। 

फेसबुक के खिलाफ इस मुकदमे की घोषणा फेडरल ट्रेड कमीशन और न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने की। जेम्स ने बुधवार को एक ब्रीफिंग में कहा, यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि हम कंपनियों के इस तरह के अधिग्रहण को रोकें और बाजार में विश्वास बहाल करें। लेटिटिया जेम्स के नेतृत्व वाले अलायंस ने आरोप लगाया कि फेसबुक ने अपने एकाधिकार के लिए अपने खतरों को खत्म करने के लिए एक व्यवस्थित रणनीति बनाई है।

वहीं एफटीसी के ब्यूरो ऑफ कॉम्पिटिशन के निदेशक इयान कोनर ने कहा, निजी सोशल नेटवर्किंग लाखों अमेरिकियों के जीवन का अहम हिस्सा है। फेसबुक ने अपने व्यापारिक रवैये से अपने एकाधिकार को बनाए रखने और इसके लिए उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धा के लाभों से वंचित रखा है। हमारा उद्देश्य फेसबुक के ऐसे आचरण को खत्म करके प्रतिस्पर्धा बहाल करना है ताकि नवाचार हो और नि: शुल्क प्रतिस्पर्धा बहाल हो सके।

किसी बड़ी टेक कंपनी के खिलाफ अमेरिकी सरकार की अगुवाई में यह इस साल में दूसरा बड़ा आरोप है। इससे पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी चुनावों से ठीक पहले अक्टूबर में गूगल पर मुकदमा दायर किया था। इसमें गूगल कंपनी पर पूरे ऑनलाइन सर्च और विज्ञापन बाजार पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments