• Last Update 06:54 am

Covid-19: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 84 लाख 11 हजार के पार, 1 लाख 24 हजार 985 लोगों की मौत
National

Covid-19: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 84 लाख 11 हजार के पार, 1 लाख 24 हजार 985 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 लाख 11 हजार 724 हो गई, जबकि 1 लाख 24 हजार 985 लोग इस वायरस से अब तक अपनी जान गवा चुके हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 47 हजार 638 नए मामले सामने आए हैं। 670 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों में 7189 की कमी आई है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,20,773 हैं। 54 हजार 157 मरीज बीते 24 घंटे में अस्पताल से डिसचार्ज हुए है। ठीक होने वालों की संख्या 77 लाख 65 हजार 966 हो गई है।

 महाराष्ट सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक कोरोनावायरस के 17,03,444 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 44,804 मौतें हुई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। दिल्ली में गुरुवार को 6,715 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या राष्ट्रीय राजधानी में 4,16,653 हो गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 12.84 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, रिकवरी रेट 92.32 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, गुरुवार को भारत में 11,64,648 सैंपल की जांच हुई, जिसके बाद जांच की संख्या 10,77,28,088 हो गई। 

मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां गुरुवार को 734 मरीज मिले। 5 लोगों की मौत हुई और 817 रिकवर हो गए। राज्य में अब तक 1 लाख 74 हजार 825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7766 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 64 हजार 67 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2992 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्सथान में 810 नए केस मिले, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। 1822 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 2 लाख 5 हजार 800 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 87 हजार 544 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1955 मरीजों की मौत हो गई। अभी 16 हजार 301 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments