• Last Update 07:40 am

सेंसेक्स 621अंकों की बढ़त के साथ 42,514 के पार पहुंचा
Business

सेंसेक्स 621अंकों की बढ़त के साथ 42,514 के पार पहुंचा

मुंबई। करोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार) भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका में जो बाइडन की जीत के कारण एशियाई बाजारों में शानदार तेजी है। सेंसेक्स 621.63 अंकों की बढ़त के साथ 42,514.69 पर और निफ्टी 175.55 अंक ऊपर 12,439.10 पर कारोबार कर रहा है। 200 सत्रों को बाद निफ्टी ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स ने इसी साल के जनवरी के न्यू हाई को तोड़ दिया है।

इससे पहले सुबह सेंसेक्स 380.91 अंक या 0.91% की तेजी के साथ 42,273.97 पर और निफ्टी 142.40 अंक या 1.16% की बढ़त के साथ 12,399.40 पर खुला है। लगभग 1115 शेयरों में तेजी, 282 शेयरों में गिरावट आई और 51 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज बाजार की बढ़त को आईटी, बैंकिंग और फार्मा शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 559 अंकों की तेजी है। निफ्टी में डिविज लैब का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 552.90 अंक या 1.34% की तेजी के साथ 41,893.06 पर और निफ्टी 143.20 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 12,263.50 पर बंद हुआ था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments