• Last Update 06:14 am

IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद बुमराह के पास पहुंची पर्पल कैप, ऑरेंज कैप राहुल के पास बरकरार
National
Sports

IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद बुमराह के पास पहुंची पर्पल कैप, ऑरेंज कैप राहुल के पास बरकरार

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को आईपीएल-13 के क्वालीफायर-1 मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 57  रन से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह के पास पर्पल कैप आ गई है। पहले ये  दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा के पास थी। बुमराह के नाम अब 14 मैचों में 27 विकेट हो गए हैं। रबाडा उनसे दो विकेट पीछे हैं। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के नाम 15 मैचों में 25 विकेट हैं। बुमराह की टीम के ट्रेंट बाउल्ट 22 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप
ऑरेंज कैप की बात की जाए तो इस रेस में तीन कप्तान बने हुए हैं। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल टॉप पर हैं। हालांकि, उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में उनके रन में बढ़ोत्तरी की संभावना खत्म हो गई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर क्रमश: पांचवें और दूसरे नंबर पर हैं। अनकैप्ड प्लेयर देवदत्त पडिक्कल भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। वह अपने कप्तान कोहली से ऊपर चौथे नंबर पर हैं। दिल्ली के शिखर धवन तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 15 मैचों में 525 रन हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया
बता दें कि आईपीएल के पहले क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई लगातर दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। इससे पहले मुंबई 2017, 2015 और 2013 में चैम्पियन बनी थी। इस हार के बाद अब दिल्ली को 6 नवंबर को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से दूसरे क्वालिफायर मैच में भिड़ना होगा। दूसरा क्वालिफायर जीतने वाली टीम 10 नवंबर को फाइनल खेलेगी। एलिमिनेटर मैच अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments