• Last Update 07:31 am

गाजा पट्टी से रॉकेट हमले पर इजरायल सख्त प्रतिक्रिया देगा
International

गाजा पट्टी से रॉकेट हमले पर इजरायल सख्त प्रतिक्रिया देगा

यरुशेलम। इजरायल ने चेतावनी जारी की है कि अगर गाजा पट्टी से रॉकेट हमला हुआ तो वो इसे चारों ओर से घेर लेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को साप्ताहिक कैबिनेट की बैठक में कहा कि उनका देश किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। वो शनिवार रात गाजा से इजरायल की ओर लांच किए गए दो रॉकेटों का जिक्र कर रहे थे।

किसी भी समूह ने रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने कहा कि गाजा को चलाने वाले इस्लामी फिलिस्तीनी आंदोलन हमास को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कई दिशाओं में दीर्घकालिक शांति लाने के लिए काम कर रही है। इजराइल ने हमलों का जवाब दिया और हमास के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments