• Last Update 06:12 am

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली
Politics

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली

भोपाल, 17 दिसंबर, न्यूज़ मंच, मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को अपराह्न 2.40 बजे शपथ ली | राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में महागठबंधन के अनेक नेता मौजूद थे। जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा एवं मनमोहन सिंह, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस, कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को विपक्षी दलों के महागठबंधन के शक्तिप्रदर्शन के रूप में आयोजित कर रही है। यही वजह है कि उसने पूरे देश के विपक्षी दलों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। भोपाल में शपथ ग्रहण समारोह में कमलनाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर थे ।

ये नेता भी शपथ ग्रहण का हिस्सा बनें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद के कमल नाथ के शपथ ग्रहण समारोह में आये। 

उनके अलावा एचडी कुमारस्वामी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, नेता स्टालिन, कनिमोझी, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, सीपीआई के सीता राम येचुरी, झामुमो के सिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, पीके कनहाली कुट्टी, राजू शेट्टी, एनके प्रेमचंद्रन, आरएलडी के अजीत सिंह, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जन खड़गे, प्रफुल्ल पटेल, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, बाबूलाल मरांडी, बदरुद्दीन अजमल, राजू सेठी, राजबब्बर, बीएस हुड्डा, भंवर जीतेन्द्र सिंह, दिनेश त्रिवेदी, जयंत चौधरी, राजीव शुक्ला, अंबिका सोनी, एन नारायण स्वामी, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, आनंद शर्मा, प्रियंका चतुर्वेदी आदि राष्ट्रीय नेता शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मप्र कांग्रेस के नेतागणों में प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, सचिव जुबेर खान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्रीगण सुरेश पचौरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया एवं अरुण यादव, पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

हालांकि, तीन प्रमुख विपक्षी नेताओं - ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और मायावती - की अनुपस्थिति कार्यक्रम में महसूस की गयी। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments