• Last Update 06:52 am

कमलनाथ बनेंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री, युवा शक्ति के आगे अनुभव अंततः जीत गया !
Politics

कमलनाथ बनेंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री, युवा शक्ति के आगे अनुभव अंततः जीत गया !

भोपाल, 13 दिसंबर, न्यूज़ मंच, गुरुवार देर रात अंततः यह निश्चित हो गया कि कमलनाथ मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस एलान के पहले दिन भर अटकलों का बाजार गर्म रहा, कभी कयास लगाए जाते की ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, कभी संभावना जताई जाती की प्रदेश की बागडोर कमलनाथ संभालेंगे। हालांकि गुरुवार शाम से यह लगने लगा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ही बनेंगे, लेकिन इस फैसले पर सियासी मोहर देर रात तक ही लग पाई।

कांग्रेस मध्य प्रदेश में 114 सीटों पर जीती है, और बसपा ने 2 सीटों, सपा ने 1 सीट और 4 निर्दलीय ने अपना समर्थन कांग्रेस को देकर इस आंकड़े को 121 पर पहुंचा दिया है। बुधवार को ही कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर कांग्रेस का बहुमत साबित कर दिया था। 

उसके बाद से शुरू हो गया खेल - "कौन बनेगा मुख्य मंत्री" 

यह खेल कल से सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान में भी खेला जा रहा था।  दोनों ही प्रदेशों में  एक ही पार्टी लेकिन नेतृत्व पर कार्यकर्ता विभाजित।  एक सामान स्थिति -  एक तरफ अनुभवी नेतृत्व और दूसरी तरफ युवा नेतृत्व।  दोनों ही जगह राहुल गाँधी दुविधा में थे, और इन राज्यों में मुख्य मंत्री का चुनाव राहुल के करियर का सबसे बड़ा निर्णय होने वाला था।  

फिर सुनने में आया कि  पार्टी किसी सहमति पर पहुँच गयी है, और CM और Dy CM के मॉडल को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लागू किया जायेगा, जिसमे अनुभवी नेता CM के पद पर आसीन होंगे और युवा नेता Dy CM . यह मॉडल सभी को भाया भी, लेकिन फिर ऐलान हुआ, की ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।  

इसी बीच राहुल गाँधी का एक ट्वीट भी आया जिसमे उनकी, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की फोटो शेयर की और राहुल ने लिखा, "
दो सबसे शक्तिशाली योद्धा धैर्य और समय हैं।"


इसी के बाद वही फोटो ज्योतिरादित्य ने भी शेयर की और लिखा, "ये कोई रेस नहीं और ये कुर्सी के लिए नहीं, हम यहां मध्य प्रदेश की जनता की सेवा के लिए हैं| मैं भोपाल आ रहा हूँ, और आज ही CM के नाम का एलान होगा।"

फिर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य भोपाल लौट आये और लगभग 11 बजे से प्रेस कांफ्रेंस शुरू गयी।  लगा वो घडी आ गयी जिसमे मध्य प्रदेश राज्य के मुख्य मंत्री के नाम का ऐलान होगा।  ज्योतिरादित्य थोड़े मायूस लग रहे थे।  

मध्य प्रदेश कांग्रेस का एक ट्वीट आया जिसमे यह घोषणा की गयी कि, "मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मान. कमलनाथ जी चुने गये मप्र कांग्रेस विधायक दल के नेता। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।"

युवा शक्ति के आगे अनुभव अंततः जीत गया ! मध्य प्रदेश के 18 वे मुख्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे अब कमलनाथ।

मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने कहा, "सीएम का पद मेरे लिए मील का पत्थर। आनेवाला वक्त चुनौतियों से भरा है। हम एक नई शुरुआत करेंगे."

कमलनाथ ने समर्थन के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का शुक्रिया किया। 

कल सुबह 10:30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे कमलनाथ, उसके बाद तय होगा कि कांग्रेस का नया मंत्री मंडल कब शपथ लेगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments