
मुंबई, 25 दिसंबर, न्यूज़ मंच, सेलिब्रिटीज की शादी हो या रिसेप्शन एक रीति या एक जगह रिसेप्शन से काम नहीं चलता ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के रिसेप्शन में भी देखने को मिला। आपको बता दें कि इन दोनों की शादी 12 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। जालंधर में शादी होने की वजह से बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी उसमें शामिल नहीं हो पाए और इसी कारण कपिल ने मुंबई में रिसेप्शन दिया। मुंबई में दिए गए इस रिसेप्शन से पहले कपिल 14 दिसंबर को अमृतसर में भी एक रिसेप्शन दे चुके हैं। इस रिसेप्शन में उनके फैमिली मेम्बर्स और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
अनिल कपूर से लेकर साइना नेहवाल भी पहुंचे
कपिल शर्मा और गिन्नी ने 24 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा था, जिसमें टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने भी शिरकत की। पार्टी में सोहेल खान, अनिल कपूर, उर्वशी रौतेला, कीकू शारदा, साइना नेहवाल जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
दीपिका और रणवीर पर टिकी सबकी नजर
लेकिन कपिल के मुम्बई में दिए रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चित कपल दीपिका और रणवीर का रहा। इस कपल के चर्चे लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। यह वजह है कि जहां भी रणवीर और दीपिका जाते हैं, लाइमलाइट और सुर्खियां भी वहीं पहुंच जाती हैं। रणवीर और दीपिका, कपिल के रिसेप्शन में शरीक होने पहुंचे तो रिसेप्शन में दोनों खुद को रोक नहीं पाए और साथ में जमकर डांस किया। जिसमें इन दोनों ने रणवीर की आने वाली फिल्म ‘सिम्बा’ पर जमकर डांस किया और उसके बाद ‘सुबह होने न दे...’ जैसे हिट गाने पर डांस किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर इस कपल की कई फोटो वायरल हुई हैं। और एनर्जी से भरे इस कपल को देख रिसेप्शन में मौजूद सभी मेहमान देखते ही रह गए।
Leave Comments