
गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार की रात गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल पुजारी को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। यह हाल में घटी अपनी तरह की तीसरी घटना है। इसके पहले राजस्थान के करौली में एक पुजारी को जिंदा जला दिया गया, जबकि बागपत में नदी में एक साधु की लाश बरामद की गई थी।
घटना के बाद लोगों में भारी रोष
पुलिस ने बताया बताया कि जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मार दी। बताया जाता है कि उन पर जमीन के विवाद में पहले भी हमले किए गए थे। बदमाशों ने जिन पुजारी की हत्या की है, वह राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी थे। बताया जाता है कि मठ के संरक्षक रामविलास वेदांती हैं। इस घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी है।
जमीन पर थी भूमाफियाओं की नजर
गोली लगने से महंत सम्राट दास की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जाता है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी। महंत ने प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।
Leave Comments