• Last Update 05:38 am

जनवरी से टीवी, फ्रिज, अन्य घरेलू सामान की कीमतों में 10 प्रतिशत वृद्धि संभव
Business

जनवरी से टीवी, फ्रिज, अन्य घरेलू सामान की कीमतों में 10 प्रतिशत वृद्धि संभव

नई दिल्ली। नए साल में यानी जनवरी से एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन जैसे अन्य टिकाऊ घरेलू सामान की कीमतें 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। तांबा, एल्युमिनियम और इस्पात जैसे कच्चे माल की लागत बढ़ने और परिवहन भाड़ा महंगा होने के कारण कीमतों में वृद्धि संभव है। 

विनिर्माताओं ने कहा कि इसके अलावा आपूर्ति में कमी के कारण टीवी पैनल (ओपेन सेल) की कीमतें भी दोगुनी से अधिक हो चुकी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही प्लास्टिक भी महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि एलजी, पैनासोनिक और थॉमसन जैसे विनिर्माताओं के लिए जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी होगी, जबकि सोनी अभी भी हालात की समीक्षा कर रही है और उसे इस बारे में निर्णय करना है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments