• Last Update 04:32 am

मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस के 471 नए मामले, 8 लोगों की मौत
National
State

मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस के 471 नए मामले, 8 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 471 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,49,553 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,726 हो गयी है। 

 मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अलीराजपुर में दो तथा भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, दमोह, रायसेन एवं उमरिया में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 910 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 592, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 245 एवं ग्वालियर में 213 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 76 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 97 नये मामले आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,49,553 संक्रमितों में से अब तक 2,38,328 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,499 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 615 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments