
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है यहां,एक महिला पर चरित्र पर संदेह को लेकर ससुरालियों नें महिला को कमरे में बंद करके उसकी नाक,जीभ व स्तन काटे यही नहीं वह शोर न मचाए इसके लिए महिला की मुह में बेलन ढुंस दिया था। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
बता दें मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन का है।आरोप है कि महिला के चरित्र पर संदेह को लेकर उसके पति, सास ससुर व एक अन्य महिला रिश्तेदार ने तलवार से हमला कर दिया और महिला की नाक,जीभ व स्तन काटे। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उधर, पुलिस दो आरोपियों ससुर व मौसी सास को गिरफ्तार कर जिला भेजने की कार्रवाई कर रही है।
बताते चले पीड़ित महिला की शादी 15 साल पहले राजेश से हुई थी।उसके दो बेटे हैं। राजेश ट्रक चालक है और अधिकांश बाहर ही रहता है। पिछले कुछ दिनों से महिला से उसकी विवाद चल रही थी जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
Leave Comments