• Last Update 07:34 am

नहीं दिखा मंदी का असर, त्योहारों में मर्सिडीज-बेंज ने बेची 550 कारें
Business

नहीं दिखा मंदी का असर, त्योहारों में मर्सिडीज-बेंज ने बेची 550 कारें

नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज ने सोमवार को कहा कि उसने देशभर में त्योहारों के दौरान 550 कारें बेची हैं। कंपनी ने 2019 की नवरात्रि और दशहरा के दौरान हासिल की गई रिकॉर्ड बिक्री को दोहराया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, मजबूत ग्राहक मांग दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और गुजरात जैसे प्रमुख बाजारों में देखी गई है। सामान्य स्थिति की बहाली से लोगों में गाड़ियों की मांग बढ़ी है। मर्सिडीज-बेंज के आकर्षक उत्पाद से ग्राहक प्रसन्न हैं।

बयान के अनुसार, त्योहारों के दौरान मर्सिडीज-बेंज की 550 डिलीवरी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, गुजरात और उत्तरी बाजारों में की गई।

बयान में कहा गया है, अकेले दिल्ली-एनसीआर में 175 नई मर्सिडीज-बेंज बिकी हैं। कार निर्माता ने पहली बार तीसरी तिमाही 2020 में मासिक बिक्री में क्रमिक वृद्धि देखी, जो महामारी के कारण बाजार की मौजूदा चुनौतियों के बीच देखी गई।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments