
ऐज़ौल, 14 दिसंबर, न्यूज़ मंच, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष ज़ोरमथंगा ने शनिवार, 15 दिसंबर को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और उनके साथ उनकी 12 सदस्यीय कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली ।
राजभवन में एक समारोह के दौरान उन्हें राज्यपाल के राजशेखरन द्वारा कार्यालय और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ज़ोरमथंगा ने मिजो भाषा में शपथ ली।
यह उत्तर पूर्वी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वे दिसंबर 1998 से दिसंबर 2008 तक लगातार दो बार मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
तवन्नुआ मिजोरम के उपमुख्यमंत्री होंगे और ज़ोरमथंगा के साथ, 11 अन्य - पांच कैबिनेट मंत्रियों और राज्य के छह मंत्रियों ने भी शपथ ली।
पांच कैबिनेट मंत्री हैं - ताव्लुआ, आर लल्थांगलिआना, लालचमलिआना, लालज़र्लियाना और लालनिंसांगा।
राज्य के छह मंत्री हैं- के लालिनलिआना, लालचंदमा राल्ते, लालरुत्किमा, डॉ के बीचुआ, टी जे लालनुंटुंगा और रॉबर्ट रोमाविया राल्ते।
मिजोरम कोहरान हुरूत्यूट कमेटी (MKHC) के अध्यक्ष, राज्य के 16 प्रमुख चर्चों के समूह, रेव आर लालमिंगथंगा ने बाइबिल से पढ़ा और समारोह के दौरान प्रार्थना की।
बता दें की, हाल ही में हुए चुनावों में राज्य विधानसभा में 40 सीटों में से 26 पर जीत कर मिजोरम में एमएनएफ सत्ता में आई थी। मिजोरम के साथ 4 अन्य राज्यों, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगन के नतीजे भी दिसंबर में ही आये हैं, जिनमे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर संघर्ष हो रहा था। मध्य प्रदेश में कमलनाथ और राजस्थान में अशोक गेहलोत के नाम पर निर्णय हो गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी भी चर्चा चल रही है।
वहीँ, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेतृत्व में तेलंगाना चुनावों में भारी जीत बाद 13 दिसंबर को ही के चंद्रशेखर राव ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली थी।
Leave Comments