• Last Update 07:37 am

MP NEWS: हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुई कुत्ते और कुतिया की शादी, 800 लोगों ने खाई दावत
National
State

MP NEWS: हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुई कुत्ते और कुतिया की शादी, 800 लोगों ने खाई दावत

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां गोलू और रश्मि की हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई। दरअसल, यह गोलू और रश्मि  कुत्ता और कुतिया हैं, जिनकी पूरी धूम धाम से हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी कराई गई है।यही नहीं इस शादी में करीब 800 लोगों ने दावत भी खाया है।

बताते चलें दुल्हन बनी कुतिया पूछीकरगवा गांव के मूल चंद नायक की है। उन्होंने अपनी रश्मि नाम की कुतिया की शादी यूपी के बकवाखुर्द निवासी अशोक यादव के कुत्ते गोलू से की। इस दौरान दुल्हन बनी कुतिया को उन्होंने विदा भी किया।

इस वजह से की शादी
वहीं इस शादी के पीछे छुपी सच्चाई को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। बता दें पूछीकरगवा गाव के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी कराने का फैसला लिया। गांव के लोगों का मानना है कि अगर कुत्ते और कुतिया की शादी करा दी जाए तो इंद्रदेव प्रसन्न हो जाते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments