• Last Update 04:31 am

Bollywood Drugs Connection: बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब कॉमेडियन भारती का नाम, NCB ने अंधेरी स्थित घर पर छापा मारा
Entertainment

Bollywood Drugs Connection: बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब कॉमेडियन भारती का नाम, NCB ने अंधेरी स्थित घर पर छापा मारा


  • बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब कॉमेडियन भारती का भी नाम

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब कॉमेडियन भारती का भी नाम सामने आया है। NCB ने शनिवार को देश की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह के अंधेरी स्थित घर पर छापा मारा है। हालांकि अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस समय भारती द कपिल शर्मा शो का हिस्सा हैं। इससे पहले एनसीबी दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान समेत कई अन्य बॉलीवुड एक्टर्स से पूछताछ कर चुकी है। सबसे पहले एनसीबी ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को हिरासत में लिया था।

बता दें कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता मुंबई पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे इसी वजह से उन्होंने पटना के राजीव नगर थाने में 25 जुलाई को इस मामले की जांच के लिए सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद रिया ने 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके पटना में दायर किए गए मुकदमे को मुंबई ट्रांसफर किए जाने का अनुरोध किया। कोर्ट ने रिया की याचिका को अस्वीकार करते हुए सीबीआई को जांच सौंप दी। ड्रग एंगल सामने आने के बाद अब एनसीबी भी इस केस में जांच-पड़ताल कर रही है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments