• Last Update 05:15 am

बॉलीविड एक्टर अर्जुन रामपाल से NCB दफ्तर में पूछताछ, ड्रग्स केस में किए जा रहे सवाल
Entertainment
National

बॉलीविड एक्टर अर्जुन रामपाल से NCB दफ्तर में पूछताछ, ड्रग्स केस में किए जा रहे सवाल


  • Actor Arjun Rampal
  • Questioned By Anti-Drugs Agency NCB In Mumbai

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दफ्तर पहुंचे।  उनसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सामने आए ड्रग एंगल के मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। अर्जुन शुक्रवार सुबह करीब 11.10 बजे यहां उपस्थित हुए। सूत्रों ने बताया है कि उनसे ड्रग पेडलर्स संग उनके संबंधों और ड्रग के इस्तेमाल संबंधी सवाल पूछे जाएंगे।

बॉलीवुड और ड्रग माफियाओं के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडिस से लगातार दो दिन बुधवार और गुरुवार को पूछताछ की गई। 19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में ग्रैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसी के बाद पूछताछ के लिए अर्जुन रामपाल को भी तलब किया गया था।

एनसीबी ने सोमवार को अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी, इस दौरान एजेंसी को उनके घर पर कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। इसी के बाद पूछताछ के सिलसिले में तेजी लाई गई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments