• Last Update 05:15 am

समान नागरिकता कानून पर कमलनाथ के बयान पर बोले पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा... यह अब देश का कानून बन चुका है।
Politics

समान नागरिकता कानून पर कमलनाथ के बयान पर बोले पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा... यह अब देश का कानून बन चुका है।

CAB अब देश का कानून : नरोत्तम मिश्रा
समान नागरिकता कानून पर कमलनाथ के बयान पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा, " यह अब देश का कानून बन चुका है।  संविधान में दर्ज हो चुका है ।अब  इसके लिए यह कहना कि इस पर विचार होगा या कांग्रेस के दृष्टिकोण से विचार करेंगे, ठीक नहीं है ।कांग्रेस बिना सोचे समझे भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।"

क्या कहा था कमलनाथ ने 
कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब, केरल और छत्तीसगढ़ के बाद, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी सामान नागरिकता कानून लागू करने की संभावना नहीं है।  
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अधिनियम संघीयता की भावना के खिलाफ है।  इसे बनाये जाते समय किसी भी राज्य के मुख्यमंत्रियों से समर्थन नहीं लिया गया, अतः भारतीय संविधान के फ़ेडरल प्रकृति के पूर्णतः विरुद्ध है। 

CAB विभाजनकारी है 
नाथ ने कहा, "क्या यह संघवाद है? क्या आपने इससे पहले सीएम की बैठक की थी? कांग्रेस ने कभी भी ऐसे कानूनों का समर्थन नहीं किया है जो प्रकृति में विभाजनकारी हैं।"

राज्य में कांग्रेस पार्टी की डिक्टेट का पालन होगा 
उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह इसे राज्य में लागु करने या न करने के विषय में कांग्रेस पार्टी की डिक्टेट का पालन करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में CAB का विरोध
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में CAB का विरोध किया है। भोपाल सेंट्रल से कांग्रेस विधायक, आरिफ मसूद ने राज्य में अधिनियम लागू होने पर पद से इस्तीफा देने की धमकी भी दी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments