
न्यूज़ मंच, नई दिल्ली, आज नई दिल्ली में मप्र सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव ने प्रदेश में यूरिया का आवंटन बढ़ाए जाने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात की।
कमलनाथ के प्रयासों की वजह से मांग पूरी
यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रयासों की वजह से केंद्र सरकार ने पूर्व में की गई 18 लाख मीट्रिक टन यूरिया की मांग मान ली है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।"
किसानों के हित सर्वोपरि
यादव ने कहा कि प्रदेश में यूरिया की कोई कमी नही आने दी जाएगी. सभी किसानों को यूरिया समय पर आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा. हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है.
क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश में गेहूं के महत्वपूर्ण फसल विकास चरण के दौरान यूरिया की कमी से किसान दुखी हैं । नव निर्वाचित राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के सामने लगातार इस मुद्दे को उठाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा और राज्य के अधिकारियों के साथ आपूर्ति को सुचारू करने के लिए चर्चा की। इन कोशिशों के परिणाम स्वरुप केंद्र सरकार को यूरिया का आवंटन बढ़ाना पड़ा।
Leave Comments