• Last Update 06:09 am

मध्यप्रदेश में पहुंचे राहुल राज ने किसानो के लिए जताई चिंता..
State

मध्यप्रदेश में पहुंचे राहुल राज ने किसानो के लिए जताई चिंता..

भाोपाल/मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश का किसान वैसे भी बेहाल हैः राहुल शर्मा

 मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ गिरे ओले.....

 मध्यप्रदेश में बारिश का कहर ठंड के मौसम में भी जारी है.. बीती रात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश के साथ ओले गिरने से किसान परेशान हो गए हैं. भोपाल के अलावा विदिशा, .देवास के घाटेगांव, रायसेन के उदयपुरा और हरदा जिले में भी जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे।

प्रशासन सक्रिय हो...

 राष्ट्रीय  किसान मजदूर यूनियन संघ के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि, मध्यप्रदेश की जनता प्रकृति की मार से इस साल वैसे भी बेहाल है.. ऐसी परिस्थिति में मप्र सरकार किसानों की मदद नही करेगी तो किसान और परेशान हो जाएंगे. जरुरी है कि सरकार एसडीएम और तहसीलदारों की मदद से किसानों की परिस्थितियों को समझे। अभी का समय किसानों के लिए बहुत जरुरी है.. और पूरे प्रदेश के किसान फसलों में यूरिया डालने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन प्रक्रति भी उनसे नाराज है।


मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

 भोपाल में अभी ठंड अपने चरम पर पहुंची भी नही थी कि मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश और शीतलहर के लिए अलर्ट जारी कर दिया। जहां बीती रात जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे... वहीं अगले 3 दिनों के लिए विशेषज्ञों ने चेतावनी भी दे दी। ंमौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना हैं... वहीं 13 दिसंबर से शीतलहर चलने संभावना जताई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments