
राजगढ़, 13 नवंबर, तनवीर वारसी, न्यूज़ मंच, राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के जनपद पंचायत के सीईओ डी एस राणा 40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडे गए। राणा के निज निवास पर लोक आयुक्त ने छापा मारा। ग्राम पंचायत ताजपुरा के सरपंच, पति शंभूलाल के तालाब के जीर्णोद्धार के बिलों के भुगतान के लिए 50,000 की मांग की गई थी, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच शंभूलाल द्वारा भोपाल लोक आयुक्त विभाग को दी गई।
उसकी शिकायत पर लोकायुक्त ने जनपद सीईओ नरसिंहगढ़ को अपने निवास स्थान पर 40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
राणा के घर से दो दो हजार के 20 नोट बरामद किए गए। लोकायुक्त टीम में इंस्पेक्टर मुकेश तिवारी, सलिल शर्मा, अमरेश गौर ,मयूरी गौर, महेंद्र सिंह कुलारा व अनिल के द्वारा छापे की कार्यवाही की गई।
इंस्पेक्टर श्री मुकेश तिवारी जी ने बताया कि धारा 7 के तहत भ्रष्टाचार की कार्यवाही की गई।
Leave Comments