
मुंबई। बॉलीवुड में कई सालों की स्ट्रगल के बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वो इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में हीरो से लेकर खतरनाक विलेन तक कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। जहां एक तरफ नवाज नॉन कॉमर्शियल फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं वहीं दूसरी तरफ वो कई सफल कॉमर्शियल फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस बार लॉकडाउन ने एंटरटेनमेंट समेत अन्य इंडस्ट्रियों को बुरी तरह प्रभावित किया। लेकिन इसके बावजूद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए यह साल काफी अच्छा रहा।
वह ओटीटी स्पेस में बेहतरीन अभिनय के बूते अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रहे। 2020 में, नवाजुद्दीन ने डिजिटल रूप से रिलीज होने वाली फिल्मों रात अकेली है और सीरियस मेन में अपनी भूमिकाओं से प्रभावित किया। रात अकेली है में इंस्पेक्टर जटिल यादव और सीरियस मेन में अय्यन मणि भारतीय ओटीटी स्पेस में दो सबसे यादगार किरदार रहे हैं, एक ऐसे साल में जब विजुअल एंटरटेनमेंट को डिजिटल कन्टेंट द्वारा परिभाषित किया गया है।
नवाजुद्दीन ने कहा, यह दो पूरी तरह से विपरीत चरित्रों के कारण एक स्पेशल ईयर रहा है जो मैंने निभाया- जटिल यादव और अय्यन मणि का। दोनों किरदारों ने अलग-अलग विचारधाराओं और तौर-तरीकों का प्रतिनिधित्व किया, जो उन्हें अलग खड़ा करते हैं। मैं अपने दर्शकों से मिले प्यार और प्रशंसा के लिए आभारी हूं। अभिनेता ने कहा कि एक कलाकार के लिए, अपनी कला में खुद को बेहतर बनाने के लिए यह कभी खत्म नहीं होने वाली यात्रा है।
Leave Comments