• Last Update 10:52 am

दुनिया में निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है भारत, सरकार उठा रही है कदम : सीतारमण
Business

दुनिया में निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है भारत, सरकार उठा रही है कदम : सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत दुनिया में निवेश का एक प्रमुख केंद्र या हॉटस्पॉट बन सकता है। उन्होंने सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार भारत को निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

सुधारों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इन्हें जारी रखा जाएगा। उन्होंने भविष्य में कुछ और बड़े सुधारों का भी संकेत दिया। सीतारमण ने स्पष्ट किया कि सुधारों की रफ्तार को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर कुछ और सुधारों के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments