• Last Update 03:59 pm

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने LOC पर फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवान शहीद
National

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने LOC पर फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। भारतीय सेना एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है। बता दें कि विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा की घटना के मुद्दे पर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को तलब किया है। इसके कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। पाकिस्तान बार-बार 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। जनवरी 2020 से अब तक 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 30 नागरिक मारे गए हैं और 110 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाता है और सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ कराता है।

गुरुवार को सुरक्षाबलों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा टोल प्लाजा के पास 4 आतंकवादियों को मारकर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था। मारे गए आतंकियों के कब्जे से 11 एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए थे। पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि इन आतंकवादियों ने हाल ही में सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिए जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की थी। जिसके बाद भारत ने शुक्रवार की शाम को एक उच्च स्तरीय बैठक की।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments