
मुंबई।भारतीय शेयर बाजार में करोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को बढ़त बनी हुई है। बाजार की ओपनिंग तेजी के साथ हुई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.17 अंक (0.40 फीसदी) ऊपर 43450.82 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 55.30 अंकों की तेजी 0.44 फीसदी) के साथ 12686.40 पर हुई।
बता दें कि पिछले सात कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हो रहा है। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। इससे पहले मंगलवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60% की तेजी के साथ 43277.65 पर और निफ्टी 170.10 अंक या 1.37% की बढ़त के साथ 12631.10 पर बंद हुआ। बाजार लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। इतना ही नहीं बाजार लगातार 7वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था।
Leave Comments