• Last Update 08:25 am

पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई फेरबदल, जानिए महानगरों के दाम
National

पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई फेरबदल, जानिए महानगरों के दाम

नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शनिवार) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 36 दिनों से डीजल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। पेट्रोल के दाम पिछले 46 दिन से जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में कमजोरी नही हुई है। कई देशों में फिर से लॉकडाउन लागू किए जाने से डिमांड कमजोर हो गई है। 

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 

दिल्ली
पेट्रोल- 81.06 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-70.46 रुपये प्रति लीटर

मुंबई
पेट्रोल- 87.74 रुपये प्रति लीटर
डीजल-76.86 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता
पेट्रोल- 82.59 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-73.99 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई-
पेट्रोल- 84.14 रुपये प्रति लीटर
डीजल-75.95 रुपये प्रति लीटर 

बेंगलुरु
पेट्रोल- 83.69 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-74.63 रुपये प्रति लीटर 

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments