
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमजोरी बनी हुई है। कच्चे तेल की डिमांड में कमी भी आई है। बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार 38 दिनों से कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही बने रहे। इधर डोमेस्टिक मार्केट में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं। यही कारण है कि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
जानिए अपने शहर में तेल का भाव
दिल्ली
पेट्रोल- 81.06 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 70.46 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल- 87.74 रुपये प्रति लीटर
डीजल-76.86 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल- 82.59 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 73.99 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल- 84.14 रुपये प्रति लीटर
डीजल-75.95 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु
पेट्रोल- 83.69 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 74.63 रुपये प्रति लीटर
भारतीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना बदलती हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Leave Comments