• Last Update 05:38 am

PM मोदी ने एक साल में जोड़ी 36 लाख संपत्ति, गृहमंत्री शाह को शेयर में उठाना पड़ा भारी नुकसान
National
Politics

PM मोदी ने एक साल में जोड़ी 36 लाख संपत्ति, गृहमंत्री शाह को शेयर में उठाना पड़ा भारी नुकसान

नई दिल्ली। 30 जून 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति बढ़कर 2.85 करोड़ रुपये हो गई है। सन 2019 के मुकाबले इसमें 36 लाख रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि अब अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के लिए भी अपनी संपत्ति की घोषणा करना अनिवार्य कर दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह के यह साल शेयर बाजार में होने वाला भारी उतार-चढ़ाव तनाव देने वाले साबित हुआ। उन्हें शेयर बाजार से काफी नुकसान उठना पड़ाहै।

आर्थिक संकट के बीच कैसे बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति 
पिछले साल पीएम मोदी की संपत्ति 2।49 करोड़ रुपए घोषित की  गई थी। ऐसे समय में जबकि अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब रही है और शेयर बाजार भी लगातार अस्थिर बना रहा, पीएम मोदी की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पीएम मोदी की संपत्ति बैंकों और कई अन्य कई सुरक्षित स्थान पर निवेश से बढ़ी है। बैंकों से उन्हें 3।3 लाख रिटर्न मिला है तो अन्य साधनों से 33 लाख रूपए मिले हैं। 

पीएम मोदी ने विभिन्न बचत योजनाओं में कर रखा है निवेश
इस साल जून के अंत तक पीएम मोदी के पास नकदी सिर्फ 31,450 रुपए थी। उनके पास गांधी नगर में भारतीय स्टेट बैंक के एनएससी ब्रांच की एसबीआई खाते में 3,38,173 रुपए जमा हैं। इसी खाते के एफडीआर और एमओडी में उनके 1,60,28,939 रुपए जमा हैं। उन्होंने डाक विभाग की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) में करीब 8,43,124 रुपए जमा कर रखे हैं। उन्होंने जीवन बीमा पॉलिसी में 1,50,957 रुपए और टैक्स सेविंग्स इन्फ्रा बॉन्ड में 20,000 रुपए लगा रखे हैं। इस तरह उनकी चल संपत्ति करीब 1.75 करोड़ रुपए है। 

पीएम मोदी के नाम कोई लोन नहीं, कोई निजी गाड़ी भी नहीं
प्रधानमंत्री ने कोई लोन नहीं लिया है। उनके पास अपने नाम से कोई व्यक्तिगत गाड़ी भी नहीं है। उनके पास करीब 45 ग्राम की सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत करीब 1.5 लाख बैठेगी। उनके पास जॉइंट ओनरशिप में गांधीनगर के सेक्टर-1 में करीब 3531 वर्ग फुट का एक प्लॉट है। यह चार लोगों के संयुक्त नाम में है और बाकी तीन अन्य लोगों की हिस्सेदारी 25-25 फीसदी है। यह प्रॉपर्टी 25 अक्टूबर 2002 को खरीदी गई थी। तब इसकी लागत 1.3 लाख रुपए थी। अब प्रधानमंत्री की कुल अचल सं​पत्ति की कीमत 1.10 करोड़ रुपये हो गई है। 

शाह की घोषित संपत्ति 28।63 करोड़ रुपए 
गृह मंत्री अमित शाह एक धनी गुजराती परिवार से हैं, लेकिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से उन्हें इस साल बहुत नुकसान उठना पड़ा है। जून 2020 तक अमित शाह की घोषित संपत्ति 28.63 करोड़ रुपए की है। पिछले साल भाजपा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी संपत्ति 32.3 करोड़ रुपये घोषित की थी। अमित शाह के पास 10 अचल संपत्तियां हैं। इनमें से कोई भी गुजरात से बाहर नहीं है। उन्हें अपनी मां से विरासत में 13.56 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। वे भारत की सबसे धनी पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन उनके पास सिर्फ 15,814 रुपए की ही नकदी है। उनके बैंक खातों में 1.04 करोड़ रुपए, बीमा और पेंशन पॉलिसी में 13.47 लाख रुपए, एफडी में 2.79 लाख रुपए जमा हैं। उनके पास करीब 44.47 लाख रुपए की ज्वैलरी है। 

गृहमंत्री शाह को शेयरों में हुआ भारी नुकसान 
पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में आई कमी मुख्यत: उनके पास रहे शेयरों में गिरावट की वजह से आई है। उनके पास विरासत में 12.10 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां और उन्होंने खुद 1.4 करोड़ रुपए की प्रतिभूतियों में निवेश किया है। इस तरह इस साल 31 मार्च तक उनके पास कुल 13.5 करोड़ रुपए की प्रतिभूतियां थीं, जबकि पिछले साल इनकी कीमत 17.9 करोड़ रुपए की थीं। शाह के पास 15.77 लाख रुपये की देनदारी भी है। शाह की पत्नी सोनल अमित शाह का नेटवर्थ भी पिछले साल के 9 करोड़ रुपए की तुलना में गिरकर इस साल सिर्फ 8.53 करोड़ रुपए रह गया है। उनके पास रखे ​प्रतिभूतियों की बाजार कीमत 4.4 करोड़ रुपए से घटकर 2.25 करोड़ रुपए रह गई है। 

रक्षामंत्री राजनाथ के पास केवल 1.97 करोड़ संपत्ति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। उनके पास 1।97 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास शेयर बाजार, एलआईसी या पेंशन पॉलिसी में कोई निवेश नहीं है।  

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments