
गांधी नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए आज गुजरात आ रहे हैं। इस दौरान वे केवडिया और अहमदाबाद के बीच प्रसिद्ध सीप्लेन सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवर को सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर 12 बजे केवड़िया में आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1 बजे एकता मॉल का उद्घाटन करने के बाद चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद दोपहर बाद 3:45 बजे जंगल सफारी और जियोडेसिक डोम एवियरी का उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शाम करीब 7 बजे पीएम मोदी डायनामिक डैम लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी 31 अक्टूबर को स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री की जयंती के अवसर पर केवड़िया के पास ''स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि भी देंगे।
Leave Comments