• Last Update 06:52 am

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान की शुरुआत, राष्ट्रपति कोविंद ने पांच लाख रुपये का चेक दिया
National

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान की शुरुआत, राष्ट्रपति कोविंद ने पांच लाख रुपये का चेक दिया

नई दिल्ली। देश में राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपए का चंदा देकर इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसके तहत देश भर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी। इन पर्चियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही भगवान राम की छवि भी होगी। वहीं 2 हजार रुपये से ज्यादा का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी, जिससे वो आयकर छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर धन संग्रह अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति से करने के बाद उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments