
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देशवासियों से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के 70 एकड़ के मास्टर प्लान को लेकर सुझाव मांगा है। राम मंदिर निर्माण समिति ने बैठक के आखिरी दिन ये फैसला लिया था कि परिसर में निर्माण कार्य के लिए वो देशवासियों से सुझाव मांगेगी। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर निर्माण हेतु सुझाव सहृदय सादर आमंत्रित हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जन्मभूमि परिसर के 70 एकड़ क्षेत्र के मास्टरप्लान हेतु सभी विद्वतजनों, वास्तुविदों के सुझाव आमन्त्रित करता है।
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट में लिखा, यह सुझाव परिसर के विभिन्न आयामों जैसे धार्मिक यात्रा, संस्कृति, विज्ञान आदि को समाहित करते हुए होने चाहिए। इस से सम्बंधित सभी जानकारी ट्रस्ट की वेबसाइट http://srjbtkshetra.org पर उपलब्ध है। सुझावों को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का ट्रस्ट के निर्णय अंतिम होगा। जो भी मंदिर परिसर के निर्माण संबंधी सुझाव दे रहे हैं, वे 25 नवंबर 2020 तक इसे भेज दें. इसके लिए बकायदा तीन ईमेल एड्रेस भी बताए गए हैं, जिन पर सुझाव भेजने हैं. ये मेल एड्रेस हैं -सभी बन्धुओं, वास्तुविदों, विषय के विद्वानों से हमारा निवेदन है कि 25 नवम्बर 2020 तक अपने सुझाव और विचार निम्नलिखित ईमेल पर अवश्य भेज दें।
अभी हाल ही में अयोध्या के सर्किट हाउस में हुई श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्ट ने सभी देशवासियों से सुझाव मांगने की अपील की थी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया था कि राममंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि के संपूर्ण 70 एकड़ के परिसर की भव्यता के लिए देश के साधु-संतों व आटेक्टों से सुझाव मांगा जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ट्विटर पर ट्वीट कर 70 एकड़ के मास्टर प्लान के लिए देशवासियों का सुझाव आमंत्रित किया है।
Leave Comments